{"_id":"6a8766cef68cbf4bf00a8148","slug":"officials-inspected-the-waterlogging-situation-on-the-routes-to-schools-bilari-news-c-307-1-smbd1005-107337-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अफसरों ने देखे स्कूलों के रास्तों पर जलभराव के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अफसरों ने देखे स्कूलों के रास्तों पर जलभराव के हालात
Fri, 21 Aug 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद आगरा हाईवे से सटे कुंदरकी ब्लॉक की ग्राम डोमघर तीन बार विधायक रहे हाजी मोहम्मद रिजवान का गृहग्राम है जोकि पहले से ही राजनीतिक दृष्टि से चर्चित रहा है।
डोमघर अब एक बार फिर से तालाब ओवरफ्लो होने की वजह से चर्चा में है जिसमें जलनिकासी की समस्या से बाशिंदे जूझ रहे हैं। बारिश होने से बाद से परिषदीय स्कूलों और सहकारी समिति के सामने आम रास्ते में जलभराव है जिससे बच्चों को स्कूल आने जाने में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है और ग्रामीण भी परेशान हैं। कुछ देर की बारिश में स्कूल परिसर भी पूरी तरह से जलमग्न हो जाते हैं। ऐसे हालात की तस्वीर और उसे संबंधित खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आए और गांव में जलभराव की समस्या का समाधान खोजने के लिए ग्रामीणों से चर्चा करते रहे।
बीडीओ राजेंद्र सिंह से ग्रामीणों ने मांग रखी कि पहले से इंजन चलवा कर तालाब से पानी खिंचवाया जाए और उसके तालाब से लेकर हाईवे पर जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जाए। इस नाले को हाईवे वाले नाले से जोड़ा जाए ताकि जलभराव की समस्या दूर की जा सके। इस पर बीडीओ ने हामी भर ली है और जल्द ही समाधान का भरोसा दिलाया है ताकि दोनों स्कूलों और सहकारी समिति के सामने सड़क पर जलभराव की समस्या पर अंकुश लग सकेगा।