{"_id":"6acff6395fa606279300ecc2","slug":"officers-should-prepare-a-100-day-action-plan-to-boost-production-dm-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-1016790-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पादन बढ़ाने के लिए अफसर 100 दिन की कार्ययोजना तैयार करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पादन बढ़ाने के लिए अफसर 100 दिन की कार्ययोजना तैयार करें : डीएम
विज्ञापन
- कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। डीएम अनुनय झा और सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं सहवर्ती क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ाने, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करने, कृषकों एवं स्वयं सहायता समूहों की आय में वृद्धि करने पर चर्चा की गई।
डीएम ने विभागों को आगामी 100 दिनों के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न अवसरों एवं आयोजनों पर फूलों की मांग को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर फूलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में गन्ने के बीज का उत्पादन बढ़ाने के लिए उपयुक्त संभावनाओं का आकलन करते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए। कहा कि जिले सात वृहद गोशालाओं में पांच-पांच अच्छी नस्ल की गायों को चिह्नित किया जाए। इन गायों के पोषण स्तर में सुधार के लिए अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उनका कृत्रिम गर्भाधान कराया जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में अंडों की प्रतिदिन मांग करीब दो लाख है, जबकि वर्तमान उत्पादन करीब एक लाख अंडे प्रतिदिन है। डीएम ने निर्देश दिए कि आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना के तहत अंडा उत्पादन में कम से कम 25 से 30 हजार अंडे प्रतिदिन की अतिरिक्त वृद्धि करने के उद्देश्य से ठोस प्रयास किए जाएं।