फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Officers arrived to take possession of the SP office.

Moradabad News: सपा के कार्यालय पर कब्जा लेने पहुंचे अफसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Officers arrived to take possession of the SP office.
मुरादाबाद। सपा कार्यालय पर कब्जा लेने के लिए सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी चक्कर की मिलक पहुंचे। यहां पर सपा नेताओं के अनुरोध पर उन्हें दस अक्तूबर तक का समय दिया है। एडीएम वित्त का कहना है कि 11 अक्तूबर को कार्यालय खाली करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एसीएम प्रथम प्रिंस वर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार सदर आईएएस आदित्य श्रीवास्तव और सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता सपा कार्यालय पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे। वहां पर सपा नेता दस अक्तूबर को होने वाली पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि की तैयारियों के संबंध में बैठक कर रहे थे। अधिकारियों ने सपा नेताओं से कार्यालय को खाली करने के लिए कहा। इस पर जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी और पूर्व विधायक हाजी रिजवान कुरैशी ने अधिकारियों को बताया कि दस अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि है। इसका आयोजन हो जाने दीजिए। इस पर अधिकारी पुण्यतिथि के बाद कार्यालय खाली करने की बात कहकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed