फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Offered Arghya to the rising sun, sought blessings from Chhath Maiya.

Moradabad News: उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ मइया से मांगा आशीष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Offered Arghya to the rising sun, sought blessings from Chhath Maiya.
मुरादाबाद। नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार को उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। व्रती महिलाओं ने छठ मइया और सूर्य देव से संतान और परिवार की मंगलकामना के लिए आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

रामगंगा नदी के साथ ही अन्य घाटों पर तड़के ही व्रती महिलाओं जमावड़ा लग गया। सबसे ज्यादा व्रती महिलाएं रामगंगा नदी के तट पर जुटीं। अधिकतर व्रती महिलाओं ने पीले और नए कपड़े पहने हुए थे। बहुत सी नवविवाहिताओं ने शादी वाला जोड़ा भी पहना था। ओढ़नी, चुन्नी के साथ पूरा साज-सिंगार भी वही रहा। सूर्य देव के निकलने से पहले ही घाट पर ईख लगाने, वेदी सजाने सहित अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
विज्ञापन

परंपरा के अनुसार व्रती महिलाओं के पति पूजा की डलिया सिर पर रखकर घाट तक लाए। सूप के अगले हिस्से में जलता हुआ दीपक ऊर्जा देता रहा। कमर तक पानी में खड़ी होकर महिलाएं सूर्य देव के उदय होने का इंतजार करती रहीं। सूर्य की पहली किरण के साथ ही व्रती महिलाओं के चेहरे खिल उठे। महिलाओं ने अर्घ्य देकर परिवार की मंगलकामना की। व्रत पूर्ण होने पर व्रती महिलाओं के चेहरे पर आस्था की चमक दिखाई दी। अर्घ्य देने के बाद घर लौटकर महिलाओं ने घर-परिवार के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। फिर मिठाई खाकर व्रत का परायण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
घाट से घर तक गूंजे छठ के मंगलगीत
व्रती महिलाओं का उत्साह ऐसा था कि जल पर सूर्यदेव की आभा बिखरने से पहले ही वह घाटों पर पहुंच गई थीं। भोर से कई घंटे पहले घाट पर अच्छी खासी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो गए थे। घाट पर जाने वाले रास्तों पर भी चहल-पहल थी। परंपरा से जुड़ाव को बच्चे भी उत्साहित थे। घर से लेकर घाट तक छठ के मंगलगीतों की गूंज रही।
------------

घाटों के किनारे श्रद्धालुओं को वितरित किया गया प्रसाद
चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन पर जहां ठेकुआ खाकर व्रती महिलाओं ने व्रत का परायण किया तो वहीं पूर्वांचल व छठ पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को घाटों के किनारे प्रसाद वितरित किया। इसमें केला, ठेकुआ, सेब व अन्य फल शामिल रहे। पूर्वांचल जन कल्याण संस्था के सचिव अशोक कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि संस्था की ओर से घाट पर व्यवस्थाओं में लगे कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रसाद दिया गया। चाय, पकौड़ी व समोसा बांटे गए। पूजा में संस्थापक सुधीर मिश्रा, आचार्य कामेश मिश्रा, संरक्षक डॉ. अतुल नाथ, विमलेश कुमार पांडेय, लक्ष्मेश्वर पांडेय, लक्ष्मी भूषण मिश्रा, अभिषेक चतुर्वेदी आदि ने भी प्रतिभाग किया।

पूर्वांचलवासी संस्था के महासचिव अमित कुमार दुबे ने बताया कि संस्था के माध्यम से मुरादाबाद में चार स्थानों पर छठ महापर्व मनाया गया। आदर्श नगर वार्ड 22, छठ मइया पार्क बुद्धि विहार, आरपीएफ मैदान रेलवे हरथला कॉलोनी, प्राचीन शिव मंदिर कपूर कंपनी पुल के निकट घाट पर श्रद्धालुओं ने छठ मइया की पूजा की। पूर्वांचल वासी संस्था युवा विंग के महासचिव ठाकुर अमन सिंह ने बताया की छठ मइया पार्क में छठ घाट पर शुक्रवार को सभी व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए संस्था की तरफ से लोटे बांटे गए थे। इस माैके पर अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष भूपेश सिंह, बेबी सिंह, रूबी देवी, सुजीता सिंह, बिन्नी सिंह, कुमकुम सिंह, संध्या गिरी, पिंकू देवी, वर्षा गिरी आदि ने विधि विधान से छठ महापर्व मनाया। व्यवस्था में संस्था के सदस्य विवेक जायसवाल, अतुल तिवारी, धर्मवीर सिंह, मुनेंद्र गिरी, परमजीत सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed