फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Offensive posts on social media about ministers, legislators and mayors, case

मंत्री, विधायक और मेयर बारे में सोशल मीडिया पर किया आपत्तिजनक पोस्ट, केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Offensive posts on social media about ministers, legislators and mayors, case
मुरादाबाद। मंत्री, विधायक और मेयर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गलशहीद थानाक्षेत्र के भूड़े का चौराहा निवासी निहाल वाल्मीकि ने अंकित अग्रवाल निवासी आवास विकास कालोनी सिविल लाइंस के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें निहाल ने बताया कि वह भाजपा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता है। निहाल का कहना है कि अंकित ने फेसबुक पर एक मैसेज लिखा था। जिसमें मंत्री, विधायक और मेयर के बारे में अत्यंत अशोभनीय व अपमानित बातें लिखी हुई थीं। निहाल का कहना है कि वह अंकित को समझाने उसके घर गया था। आरोप है कि यहां अंकित ने निहाल के साथ अभद्रता की गई और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया। इतना ही नहीं निहाल को जान से मारने की धमकी भी दी गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed