फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Occupants of a car beat up truck drivers; in protest, the trucks were parked in the middle of the road

Moradabad News: कार सवारों ने ट्रक चालकों को पीटा, विरोध में सड़क के बीच खड़ा किया ट्रक

Thu, 30 Jul 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 30 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Occupants of a car beat up truck drivers; in protest, the trucks were parked in the middle of the road
कुंदरकी। कुंदरकी बस स्टैंड के पास बुधवार को कार सवारों ने दो ट्रक चालकों को रोककर न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि मारपीट भी कर दी। मारपीट की वजह का पता नहीं चल सका। वहीं विरोध स्वरूप पीड़ित चालकों ने अपना ट्रक सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो ट्रक चालक मुरादाबाद दिशा से अपने-अपने ट्रक ट्रक लेकर अपने गांव मुड़िया भीकम लौट रहे थे। जैसे ही वह कुंदरकी में बस स्टैंड पर पहुंचे तो आरोप है पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक कर उनका ट्रक रुकवा दिया। कार से उतरे पांच युवकों ने चालकों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूसों से पिटाई कर दी गई। आरोप है कि हमलावर मौके से भाग गए। इसके बाद पीड़ितों ने न्याय की गुहार के लिए अपना ट्रक सड़क पर खड़ा कर दिया और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पीआरवी मौके पर आई और पुलिस कर्मी जानकारी लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed