{"_id":"6ae65ab98e16c037960ac297","slug":"oath-of-service-to-the-nation-and-society-administered-at-the-scout-guide-camp-moradabad-news-c-15-1-mbd1060-1029175-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्काउट गाइड शिविर में दिलाई देश और समाजसेवा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्काउट गाइड शिविर में दिलाई देश और समाजसेवा की शपथ
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भारत स्काउट एंड गाइड ने नगर के शिव सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया। शिविर का समापन शनिवार को हुआ। शिविर के समापन पर जिला संगठन आयुक्त आकाश दिवाकर और प्रधानाचार्य रजनीश प्रताप सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया। गाइडों द्वारा बनाई गई रंगोली की प्रशंसा की। स्काउट गाइड को देश और समाज की सेवा करने की शपथ दिलाई गई। स्काउट गाइड ने प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बंधन, तंबू निर्माण, कैंप फायर, बिना बर्तन के भोजन बनाना, आत्मरक्षा, अनुशासन, प्रतिज्ञा व मीनार बनाना आदि का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कैंप एवं अनुशासन में टोली नंबर एक गुलाब ने प्रथम और गाइड टोली ने द्वितीय, भोजन बनाने की प्रतियोगिता में सैल्यूट टोली नंबर एक ने प्रथम, स्काउट में टोली नंबर एक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। शिविर का संचालन तहसील ट्रेनिंग काउंसलर सागर प्रजापति, नगर काउंसलर करिश्मा, ब्लॉक काउंसलर मनी यादव ने किया। प्रतियोगिता में छवि पल्लवी खुशी मलिक वंशिका आर्य दृष्टि मानवी नायक, जिया, निधि, नंदनी, मिताली, पावनी हर्षित व कुशांक आदि ने भाग लिया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बाइक टक्कर से किशोरी घायल, रिपोर्ट दर्ज
ठाकुरद्वारा। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक मोनिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव रतूपुरा निवासी गीता देवी की पुत्री माही (14) 28 अक्तूबर को शाम करीब 7.30 बजे अपनी दादी के घर जा रही थी। तभी सरबत नगर निवासी मोनिश की तेज गति बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से माही सड़क पर गिर गई। उसके दिमाग में गंभीर चोटें आई हैं और वह खून की उल्टी कर रही है। उसका इलाज काशीपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। संवाद