फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nurses celebrates New Year celebration in SNCU Ward

नवजात वेंटीलेटर पर, वार्ड में नर्सों ने मनाया नए साल का जश्न, वीडियो वायरल

Sat, 05 Jan 2019 02:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 05 Jan 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
Nurses celebrates New Year celebration in SNCU Ward
नए साल का जश्न बनाती नर्सें - फोटो : अमर उजाला

महिला पशु चिकित्सक के बाद अब सोशल मीडिया पर जिला महिला अस्पताल के वायरल एक वीडियो ने हड़कंप मचाया है। वीडियो 31 दिसंबर की रात अस्पताल के गंभीर नवजात शिशु उपचार इकाई (एसएनसीयू) के अंदर का है। वीडियो में स्टाफ कर्मी और नर्सें नए साल के जश्न में तेज संगीत में नाच रहीं हैं। वायरल वीडियो महिला अस्पताल से लेकर सीएमओ और अपर निदेशक स्वास्थ्य कार्यालय में कर्मियों के बीच चर्चाओं में है। सीएमएस डॉ. कल्पना सिंह ने मामले पर जांच बैठा दी है।

विज्ञापन


महिला अस्पताल में एसएनसीयू अति संवेदनशील वार्ड है। यहां डिलीवरी के बाद अति गंभीर नवजात शिशुओं को भर्ती किया जाता है। कृत्रिम आक्सीजन और मशीनों की मदद से बच्चों की जिंदगी बचाई जाती है। वार्ड में शोरगुल तो दूर जीवनरक्षक मशीनों में रखे गए नवजात बच्चों में इंफेक्शन होने की डर से एक साथ दो से अधिक लोगों को जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। 
विज्ञापन


भर्ती नवजात के माता एवं पिता को भी मास्क पहनाकर अंदर भेजा जाता है। 31 दिसंबर  की रात जश्न के वीडियो ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की पोल खोल दी है। 31 दिसंबर की रात वार्ड में पांच नवजात शिशु भर्ती थे। उस रात क्रिटिकल यूनिट में तैनात नर्सें और स्टाफ ‘ओ लड़की आंख मारे’ गीत पर झूम रही थी। साढ़े तीन मिनट का बना वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ है। इससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा है। सीएमएस डॉ. कल्पना सिंह के मुताबिक वायरल वीडियो में अस्पताल कर्मी तेज गाने पर नाच रहे हैं। वीडियो कहां और कब का है? कर्मियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसकी जांच शुरू करवा दी है। दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएनसीयू में नए साल पर कोई जश्न पार्टी नहीं हुई। वायरल वीडियो कहां का है स्टाफ कर्मियों से लिखित स्पष्टीकरण तलब किया है। जांच रिपोर्ट में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। - डॉ. कल्पना सिंह, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed