फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Number of aspirants rises in rural areas; BJP to conduct fourth survey in August-September.

Moradabad News: देहात में बढ़े दावेदार, भाजपा अगस्त-सितंबर में कराएगी चौथा सर्वे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Number of aspirants rises in rural areas; BJP to conduct fourth survey in August-September.
मुरादाबाद। भाजपा के तीसरे सर्वे में देहात विधानसभा सीट से भले ही तीन दावेदारों के नाम सामने आए हो लेकिन अब आधा दर्जन से ज्यादा नाम चर्चाओं में आ गए हैं। दावेदारों में महानगर कमेटी के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी शामिल हैं। वहीं कांठ, बिलारी और ठाकुरद्वारा सीट से कुछ नए दावेदार सामने आए हैं। जबकि मुरादाबाद नगर और कुंदरकी सीट से अभी कोई नए नाम सामने नहीं आए हैं। भाजपा का चाैथा सर्वे अगस्त-सितंबर में शुरू होगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा तीन सर्वे करा चुकी है। तीन चरणों में जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 20 दावेदारों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में सामने आए हैं। मुरादाबाद नगर, देहात, कुंदरकी, ठाकुरद्वारा में तीन-तीन और कांठ-बिलारी में चार-चार नाम लोगों के बीच चर्चा में है। इसमें माैजूदा विधायकों से लेकर ब्लाॅक प्रमुख तक के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

पहला सर्वे जनवरी में कराया गया था। जबकि दूसरा सर्वे मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू किया गया था। वहीं तीसरा सर्वे जून में हुआ था। इन तीन सर्वे में मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट पर तीन नाम चर्चा में रहे। इसमें 2022 में चुनाव लड़ चुके डाॅ. केके मिश्रा, पूर्व महानगर महामंत्री श्याम बिहारी मिश्रा और क्षेत्रीय अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष रजनीकांत जाटव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तीन सर्वे के बाद देहात विधानसभा सीट से दावेदारों की संख्या बढ़ने लगी है। भाजपा से जुड़े आधा दर्जन से ज्यादा दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इन दावेदारों में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष, मंत्री और दो महानगर मंत्री शामिल हैं।
00
- टिकट की दावेदारी करने का अधिकार सभी को है। पार्टी स्तर पर अभी दावेदारों के आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। टिकट का फैसला प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर होते हैं। - आकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष
000
मुरादाबाद देहात सीट से ये हैं दावेदार
- पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा, पूर्व महानगर मंत्री शशि किरण जाटव, महानगर मंत्री सुनीता शर्मा, महानगर मंत्री वनीता मेहरोत्रा आदि शामिल हैं।

00
इनके नामों की भी दावेदारों में चर्चा
- कांठ विधानसभा सीट से धर्मपाल सिंह, जयवर्द्धन सिंह।
- बिलारी सीट से विश्वास यादव लवली, नरेश यादव।
- ठाकुरद्वारा सीट से गाैरव चाैहान, भानु प्रताप सिंह।
000
तीसरे सर्वे में इनके नामों पर रही थी ज्यादा चर्चा
- नगर विधानसभा क्षेत्र : विधायक रितेश गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला।
00
- देहात विधानसभा क्षेत्र : डाॅ. केके मिश्रा, श्याम बिहारी मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रजनीकांत जाटव।
00
- कांठ विधानसभा क्षेत्र : पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू, ब्लाॅक प्रमुख डिलारी पूनम चाैधरी, जिला पंचायत सदस्य विनोद सैनी, राजपाल सिंह (छजलैट ब्लाॅक प्रमुख के पति)
00
- ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चाैहान, अजय प्रताप सिंह, पूर्व सांसद सर्वेश सिंह की पत्नी साधना सिंह।
00
- बिलारी विधानसभा क्षेत्र : परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी, बिलारी नगर पालिका के चेयरमैन रघुराज सिंह यादव, ऋषिपाल चाैधरी।
00
- कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र : विधायक रामवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. शैफाली सिंह, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश ठाकुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed