फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   NSA imposed on Pradhan, fodder

प्रधान पर लगाया एनएसए, चारा सप्लायर पर कार्रवाई की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
NSA imposed on Pradhan, fodder
सांथलपुर गोशाला में विषैला चारा खाने से 61 गोवंशों की मौत के मामले में आरोपी ग्राम प्रधान रामौतार के खिलाफ एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की कार्रवाई कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि गोवंशों के लिए चारा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी ताहिर के खिलाफ भी एनएसए की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस मामले में ग्राम प्रधान और वीडीओ समेत 11 आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन

गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के सांथलपुर गांव में स्थित सरकारी गोशाला का संचालन ग्राम प्रधान रामौतार और ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद अनस की देखभाल में हो रहा था। यहां 188 गोवंश थे। चार अगस्त को इस गोशाला में चारा खाने से 61 गोवंशों की मौत हो गई थी जबकि 100 से अधिक गोवंश बीमार हो गए थे। 61 गोवंशों की मौत से शासन तक हड़कंप मचा है। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे डीएम बीके त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया था। चारे की सप्लाई देने वाले किसान ताहिर और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

विकास खंड अधिकारी गंगेश्वरी रेनू कुमारी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया कि ताहिर अपने साथियों के साथ मिलकर गोशाला में गायों के लिए चारा लेकर आया था। चारा खाने के बाद अचानक गोवंश की हालत बिगड़ने लगी और करीब 61 गोवंशों की मौत हो गई। एफआईआर में ये भी आरोप लगाया गया है कि ताहिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत दो वर्गों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व लोकशांति भंग करने के उद्देश्य से गोवंशों के चारे में जानबूझकर जहरीला पदार्थ मिलाकर उनकी हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की और ग्राम प्रधान रामौतार की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। इसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान, वीडीओ, चारा सप्लाई कराने वाले मुख्य आरोपी ताहिर समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल सभी आरोपी जेल में बंद हैं। ग्राम प्रधान के परिजनों की तरफ से जमानत याचिका दायर की गई है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि ग्राम प्रधान रामौतार के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई कर दी गई है। मुख्य आरोपी ताहिर के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed