फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now two leopards have been seen in Ahmedpur Ningu Nangla of Kanth.

Moradabad News: अब कांठ के अहमदपुर निंगू नंगला में दिखाई दिए दो तेंदुए

Sat, 21 Feb 2026 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 21 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Now two leopards have been seen in Ahmedpur Ningu Nangla of Kanth.
कांठ। क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों और किसानों में खौफ व्याप्त है। अब गांव अहमदपुर निंगू नंगला में दो तेंदुए दिखाई दिए हैं। जिससे कई गांवों में तेंदुए की दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने तेंदुओं को पकड़वाने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव अहमदपुर निंगू नंगला के कुछ लोग बृहस्पतिवार की रात कार से एक शादी समारोह में जा रहे थे। गांव के मुकेश शर्मा ने बताया कि जब यह गांव के ही मुख्य रास्ते पर स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज से पहले पहुंचे तो कार सवार शुभम विश्नोई आदि को मुख्य रास्ते पर तेंदुआ दिखाई दिया। जिस पर इन्होंने कार में से ही उसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद यह जब कुछ और आगे बढ़े तो एक दूसरा तेंदुआ दिखाई दिया। कार सवारों ने तेंदुओं के होने के बारे में अन्य ग्रामीणों को भी बताया है। तेंदुओं के दिखाई देने से अहमदपुर निंगू नंगला सहित पास के ही रसूलपुर गुर्जर, मघपुरी इनायतपुरी, सिरसा, ठाट, खलीलपुर कद्दीम, फूलपुर मिठ्ठनपुर आदि गांवों में खौफ व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन

अहमदपुर निंगू नंगला निवासी मुकेश शर्मा, राम सिंह, शुभम विश्नोई, राजपाल सिंह आदि ने तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की है। वहीं डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि अहमदपुर निंगू नंगला में तेंदुए दिखाई देने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। फिर भी ग्रामीण सतर्कता बरतें और तेंदुआ दिखाई देने पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed