फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now the waving tricolor welcomes you as soon as you enter the city.

Moradabad News: अब शहर में प्रवेश करते ही लहराता तिरंगा कर रहा स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Now the waving tricolor welcomes you as soon as you enter the city.
मुरादाबाद। बदलता मुरादाबाद, संवरता मुरादाबाद की थीम पर शहर के सौंदर्य को बढ़ाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से इसी क्रम में अब शहर में प्रवेश करने वाली सड़कों पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा स्थापित किया गया है। यह तिरंगा रामपुर रोड, दिल्ली रोड और कांठ रोड पर स्थापित किया गया है। 100 फीट ऊंचा यह तिरंगा दूर से ही अपनी ओर लोगों को आकर्षित कर रहा है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के अनुसार शहर में राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के लिए यह पहल की गई है। इसके लिए बोर्ड की बैठक में बजट को स्वीकृत किया गया था। इससे पहले सर्किट हाऊस और इंपीरियल तिराहे के पास 100 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया गया था। नगर निगम की इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देखकर नए गौरव की अनुभूति हो रही है। साथ ही यह बेहद सुंदर नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed