{"_id":"60edf94a8ebc3ec20451a268","slug":"now-the-teenager-said-the-statement-changed-under-the-pressure-of-the-police-city-news-mbd3956072148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किशोरी बोली, पुलिस के दबाव में बदले बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किशोरी बोली, पुलिस के दबाव में बदले बयान
विज्ञापन
मुरादाबाद। छजलैट के किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया। थाने जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना से इनकार करने वाली किशोरी ने अब फिर से अपना बयान बदल दिया। पीड़िता के पिता की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। जिसमें दावा किया गया है कि उसकी बेटी को पुलिस ने दबाव में लेकर बयान बदलवा दिए थे। दोबारा से बयान कराने की मांग की गई है। इस प्रार्थना पत्र पर बुधवार को सुनवाई होगी।
छजलैट थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल 27 जून को फरार हो गया था। इस मामले में 28 जून को प्रेमिका के परिजन दोनों को तलाशने के बहाने प्रेमी युवक के मां-बाप को अपने साथ ले गए थे। यहां उन्होंने प्रेमी युवक के मां-बाप और 16 वर्षीय उसकी बहन को बंधक बना लिया था। आरोप था कि प्रेमिका के पिता, भाई, चाचा और मामा सहित आठ लोगों ने दंपती की नाबालिग बेटी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था और बाद में प्रेमिका के भाई के साथ उसकी शादी कर दी थी। इस मामले में पांच जुलाई को छजलैट पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को सात जुलाई को बरामद कर उसके कोर्ट में बयान कराए थे। किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म सहित सभी आरोपों को नकार दिया है। चिकित्सक परीक्षण कराने से भी इंकार कर दिया था। अब फिर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। जिसमें दावा किया गया है कि किशोरी को पुलिस ने दबाव में लेकर बयान कराए हैं। बुधवार को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी।
पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसके कोर्ट में बयान कराए थे। जिसमें उसने अपने साथ किसी भी घटना से इनकार कर दिया था। अब पिता की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
पवन कुमार, एसएसपी