{"_id":"68c489656c4c74733c080ebe","slug":"now-tenders-for-paddy-procurement-centers-will-open-in-mda-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-729274-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अब एमडीए में खुलेंगे धान क्रय केंद्रों के टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अब एमडीए में खुलेंगे धान क्रय केंद्रों के टेंडर
विज्ञापन
मुरादाबाद। मारपीट और हंगामे के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को धान क्रय केंद्र के लिए टेंडर नहीं खोला गया। टेंडर खुलने का स्थान और तारीख में बदलाव किया गया है। अब पुलिस सुरक्षा के बीच सोमवार को एमडीए कार्यालय में टेंडर लाटरी सिस्टम से खोले जाएंगे। आरएफसी (संभागीय खाद्य नियंत्रक) कार्यालय में बृहस्पतिवार को धान क्रय की हैंडलिंग और ट्रांसपोर्ट के ठेके लिए लाटरी सिस्टम से टेंडर खुलने शुरू हुए। शाम होते-होते ठेकेदारों के बीच लाटरी सिस्टम को लेकर सवाल उठने लगे। विवाद के दौरान स्थानीय ठेकेदारों ने बरेली के एक ठेकेदार को पीट दिया। उस समय 35 सेंटरों के लिए लाटरी सिस्टम से टेंडर खुल चुके थे। घटना की सूचना मिलने के बाद आरएफसी अनुभव सिंह के निर्देश पर लाटरी सिस्टम को बंद कर दिया गया। सिविल लाइंस पुलिस तक मामला पहुंचने पर ठेकेदारों के दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। इस मामले में ठेकेदार घटना के लिए आरएमओ को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। शुक्रवार को टेंडर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। टेंडर नहीं खोले गए।
आरएफसी अनुभव सिंह ने बताया कि टेंडर का स्थान और समय बदलने का निर्णय लिया गया है। अब सोमवार को एमडीए कार्यालय में लाटरी के माध्यम से टेंडर खोले जाएंगे। जहां पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी।
00
टेंडर के लिए 142 ठेकेदार अधीकृत, 58 केंद्रों के टेंडर खुलना बाकी
संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में निविदा पंजीकरण के लिए 158 ठेकेदारों ने आवेदन किया था। तकनीकी जांच में पेपर पूरे नहीं होने पर छह ठेकेदारों के आवेदन स्वीकार नहीं किए गए। आरएमओ दुर्गेश प्रसाद ने बताया कि मंडल में 93 केंद्रों के लिए लाटरी के माध्यम से ठेकेदार नियुक्त करना है। ठेकेदार धान केंद्र से ढुलाई कर राइस मिलों तक पहुंचाएंगे। धान कुटाई के बाद ठेकेदार ट्रकों के माध्यम से गोदामों में रखने का कार्य करेंगे। बृहस्पतिवार को आरएमओ सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में 34 लाटरी के माध्यम से निविदाएं खोली गई। इसमें संभल जिले की 15 में से 13 केंद्र, रामपुर जिले के 27 केंद्रों में से 23 केंद्रों, मुरादाबाद जिले के 25 केंद्रों में से तीन, बिजनौर के सभी 15 केंद्रों की निविदाएं खोली गईं। अभी अमरोहा जिले की आठ केंद्रों की निविदाएं खोलना बाकी है।