छुकछुक गाड़ी नहीं, अब हाईस्पीड ट्रेन वाली माडर्न टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजों के जमाने से चली आ रहीं यूनिफार्म की जगह अब रेलवे कर्मचारियों को डिजायनर यूनिफार्म दी जाएंगी। जिन्हें भारत की प्रसिद्ध फैशन डिजायनर रितु बेरी समेत अन्य डिजायनरों ने तैयार किया है। हालांकि रेलवे ने डेमो लांच नहीं किया है।
रेल मंत्री ने बजट में घोषणा की थी कि रेलवे का स्वरूप बदला जा रहा है। स्टेशन को आधुनिक किए जा रहे हैं और वहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की योजना है। ऐसे में वहां काम करने वाले कर्मचारी भी माडर्न डर्न दिखाई देने चाहिए।
कर्मचारियों को माडर्न बनाने के लिए उनकी यूनिफार्म सबसे पहले बदली जाएगी। यूनिफार्म को डिजाइनर कर दिया जाएगा। एक अक्तूबर से लागू होने वाले रेलवे के नए टाइम टेबल में इसे लागू कर दिया जाएगा। इसे अनिवार्य किए जाने की तारीख की घोषणा होना बाकी है।