{"_id":"67db29c0b4482d701d09f7ed","slug":"now-protest-against-neja-fair-in-moradabad-demand-to-ban-it-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-605074-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अब मुरादाबाद में नेजा मेले का विरोध, रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अब मुरादाबाद में नेजा मेले का विरोध, रोक लगाने की मांग
विज्ञापन
मुरादाबाद। संभल के बाद अब मुरादाबाद के थांवला गांव में लगने वाले नेजा मेले का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने बुधवार को बिलारी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मेले पर रोक लगाने की मांग की। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया। हालांकि, आयोजकों की ओर से अभी तक मेला लगाने की अनुमति नहीं मांगी गई है।
बिलारी थाना क्षेत्र के थांवला गांव के मोहल्ला पड़ाव में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह है। बताया जा रहा है कि संभल के साथ ही इस दरगाह पर भी वर्षों से नेजा मेला लग रहा है। इस साल दो अप्रैल से नेजा मेला शुरू होना है। ग्राम पंचायत थांवला ने तीन दिन पहले 12 लाख रुपये में नीलामी कर नेजा मेला की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभल में लगने वाला नेजा मेला शांति व्यवस्था के मद्देनजर निरस्त किया गया है। बुधवार को बिलारी में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी तहसील मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम विनय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि सैयद सालार मसूद गाजी सोमनाथ मंदिर को लूटने वाले महमूद गजनवी का सेनापति था। उसकी याद में थांवला गांव में नेजा मेला लगता है। किसी भी देशद्रोही की याद में कोई मेला नहीं लगना चाहिए। इसलिए थांवला में लगने वाले नेजा मेले पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में हिंदू जागरण मंच के सिद्धार्थ शेखर और नितुल सिरोही, सनातन जागरण मंच के सचिन कुमार, मुनेंद्र कुमार और राजीव शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के विनोद सिंह, होली कमेटी के रामनिवास शर्मा, भाजपा के बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता और नवैनी मंडल अध्यक्ष पारस शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
नेजा मेले की अनुमति के लिए नहीं मिला कोई आवेदन : एसडीएम
बिलारी एसडीएम विनय कुमार सिंह का कहना है कि तहसील के थांवला गांव में नेजा मेला के आयोजन की अनुमति के लिए उन्हें कोई आवेदन नहीं मिला है। मेला कमेटी और ग्राम पंचायत के किसी प्रतिनिधि ने भी कोई आवेदन अभी तक नहीं किया है। एसडीएम ने बताया कि थांवला गांव के संभ्रांत ग्रामीणों ने बताया है कि सर्व समाज की भावनाओं को देखते हुए नेजा मेला की अनुमति के लिए वह कोई आवेदन नहीं कर रहे हैं।
00
कोई नया कार्यक्रम और नई परंपरा नहीं होगी : सीओ
सीओ बिलारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि क्षेत्र में कहीं भी कोई नया कार्यक्रम और कोई नई परंपरा शुरू होने नहीं दी जाएगी। कानून व्यवस्था की दृष्टि से जैसा उचित होगा वही किया जाएगा, किसी को भी शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
00
डीपीआरओ की अनुमति के बाद हुई नेजा मेले की नीलामी : पंचायत सचिव
ब्लॉक की ग्राम पंचायत थांवला के पंचायत सचिव फिरोज आलम ने बताया कि छह मार्च को डीपीआरओ की अनुमति मिलने के बाद 17 मार्च को ग्राम सभा द्वारा नेजा मेले की नीलामी की गई है। ग्राम पंचायत के 12 सदस्यों के हस्ताक्षर वाला आवेदन लेकर बुधवार को ग्राम प्रधान सायरा बेगम के पति इकरार हुसैन को साथ लेकर एसडीएम को देने गए थे। वहां पर हिंदू संगठनों द्वारा ज्ञापन देकर विरोध करने की बात सामने आने पर आवेदन नहीं दिया। इस संबंध में ग्राम प्रधान पति ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
00
00
बिलारी के थांवला गांव में नेजा मेले पर कुछ लोगों ने रोक लगाने की मांग की है। इसकी जानकारी मिली है। पुलिस और एलआईयू से जांच करा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। हमारी प्राथमिकता शांति बनाए रखना है।
सतपाल अंतिल, एसएसपी