फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now people of Moradabad will taste turkey onion

अब मुरादाबाद के लोग लेंगे तुर्की की प्याज का स्वाद

Mon, 16 Dec 2019 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Now people of Moradabad will taste turkey onion
तुर्की की प्याज - फोटो : अमर उजाला

अब मुरादाबाद के लोग भी तुर्की की प्याज का स्वाद ले सकेंगे। तुर्की की प्याज बाजार पहुंच चुकी है तथा 110 रुपये प्रति के भाव से उपलब्ध है। अपने रंग, ढंग व स्वाद के कारण प्याज आकर्षण का केंद्र बनी है। दाम अधिक होने के बावजूद तुर्की की प्याज की अलग मांग है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में आई बाढ़ व बारिश से स्थानीय प्याज नष्ट हो गई थी। भारत सरकार ने तुर्की से प्याज आयात की डिमांड की थी। तुर्की की प्याज अब मुरादाबाद पहुंच गई है। प्याज का रंग हल्का केसरिया है तथा उसके ऊपर हल्का एक ही छिलका है। खाने में प्याज का स्वाद हल्का मीठापन लिए है। रंग, आकार और स्वाद के लेकर लोगों के बीच प्याज चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


अधिक दाम, फिर भी डिमांड
तुर्की की प्याज बाजार में 110 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। जबकि स्थानीय प्याज फुटकर में 80 रुपये से लेकर 95 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। स्थानीय प्याज से दाम अधिक है,  इसके बावजूद तुर्की की प्याज बाजार में अपना अलग स्थान बनाए है। फुटकर फड़ विक्रेता सैंपल के तौर पर कम मात्रा में लेकर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्की की प्याज का स्वाद अलग है। यह खाने में मीठा लगती है, जबकि स्थानीय प्याज का स्वाद तीखा होता है। इसके अलावा प्याज पर छिलका नाममात्र का ही है। दाम अधिक होने के बावजूद लोग इसकी खरीददारी कर रहे हैं।
-राकेश कुमार, फुटकर सब्जी विक्रेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed