{"_id":"67ec5910d9aecd1a0b01face","slug":"now-nainital-in-the-city-you-can-do-boating-amidst-colorful-lights-and-stars-moradabad-news-c-15-1-mbd1042-613838-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अब शहर में नैनीताल... रंगीन रोशनी और सितारों के बीच कर सकेंगे बोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अब शहर में नैनीताल... रंगीन रोशनी और सितारों के बीच कर सकेंगे बोटिंग
विज्ञापन
मुरादाबाद। जगमगाती रंगीन लाइटों के बीच, ठंडी हवाओं के साथ, आसमान में चमकते सितारों को निहारते हुए शहरवासी अब तालाब में बोटिंग करते हुए नैनीताल जैसा अनुभव कर सकेंगे। नगर निगम की ओर से जल्द ही शहर में दो स्थानों पर बोटिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। यह सुविधा शुरू होने से शहर के पर्यटन को भी नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और नगर निगम की पहल पर बुद्धि विहार में स्थित स्पंदन सरोवर (म्यूजिकल फाउंटेन पार्क) और मझोली चौकी के पास स्थित तालाब में बोटिंग की सुविधा शुरू होने वाली है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। स्पंदन सरोवर का काम लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए उद्घाटन कराने की तैयारी है। सब कुछ ठीक रहा तो 20 अप्रैल के आसपास शहर के लोगों को बोटिंग की सुविधा मिलने लगेगी।
स्पंदन सरोवर में फिलहाल ट्रायल के तौर पर दो नाव मंगाई गई हैं। जल्द ही अन्य नाव भी शहर पहुंच जाएंगी। निगम ने डबल और चार सीटर नाव भी ऑर्डर की है। इसमें दो लोग या पूरे परिवार के साथ बोटिंग का आनंद लिया जा सकेगा। स्पंदन सरोवर में रात के समय लेजर शो होगा। इसी शो के बीच लोग बोटिंग का भी मजा ले सकेंगे, जो बेहद रोमांचक और आनंदित करने वाला लम्हा होगा।
विज्ञापन
स्पंदन सरोवर में झील के चारों ओर पिचिंग का कार्य कराया गया है। तालाब के किनारे पाथवे, तालाब में बोटिंग, बैठने के लिए आधुनिक सीटिंग एरिया, आधुनिक प्रकाश की व्यवस्था, कैफेटेरिया, तालाब के चारों ओर बागवानी भी कराई जाएगी।
-- -- -- -- --
50 रुपये तक हो सकता है किराया
नगर निगम ने फिलहाल बोटिंग के लिए टिकट की दर नहीं निर्धारित की है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि इसकी कीमत 50 रुपये तक हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि बोटिंग का प्लान सफल रहा तो अन्य अमृत सरोवरों में भी यह सुविधा विकसित की जाएगी। शहर के लोग इस सुविधा का लाभ शाम पांच बजे से देर रात तक उठा सकेंगे।
-- -- -- -- --
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
अधिकारियों के मुताबिक यह सुविधा सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं है। इससे शहर के पर्यटन उद्योग को भी नई दिशा मिलेगी। स्पंदन सरोवर में आधुनिक शो और बोटिंग से लोग आकर्षित होंगे। यह स्थल पर्यटकों के लिहाज से बेहद खास होने वाला है। इसके अलावा, इससे आसपास के छोटे व्यवसायों को भी लाभ मिलेगा, जो अपनी दुकानें आसपास चला सकेंगे।
-- -- --
शहर में पर्यटन को ध्यान में रखते हुए तमाम तरह की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। लोग स्पंदन सरोवर में बोटिंग का भी आनंद ले सकें, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। जल्द ही मझोली में भी इसकी शुरुआत होगी। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त