फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now MST facility will be available in 20 pairs of passenger trains

अब 20 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में मिलेगी एमएसटी की सुविधा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Now MST facility will be available in 20 pairs of passenger trains
रेलवे विभाग के अधिकारियों ने पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। सोमवार शाम रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए पत्र में सभी पैसेंजर ट्रेनों में एमएसटी लागू करने की अनुमति दी गई है। साथ ही कहा गया है कि फिलहाल मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में एमएसटी मान्य नहीं होगी। इसके अलावा मुरादाबाद रेल मंडल 10 पैसेंजर ट्रेनों को चलाने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेज रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में जनवरी माह में कुछ और पैसेंजर ट्रेनों की घोषणा हो सकती है। फिलहाल मुरादाबाद से चलने वाली सिर्फ चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में ही यात्रियों को एमएसटी की सुविधा मिल रही थी। अब 20 जोड़ी ट्रेनों में यह सुविधा मिलने लगेगी। इससे आसपास के क्षेत्रों में नौकरी के लिए जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। गजरौला-नजीबाबाद, मुरादाबाद-गजरौला पैसेंजर से की लोगों को सहूलियत होगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि स्टाफ को नए निर्णय से अवगत करा दिया गया है। बुधवार से यात्री पैसेंजर ट्रेनों के लिए मासिक टिकट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed