फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now get tickets through QR code even at small stations

Moradabad News: छोटे स्टेशनों पर भी अब क्यूआर कोड से पाएं टिकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Now get tickets through QR code even at small stations
मुरादाबाद। ट्रेन का अनारक्षित टिकट पाने के लिए अब आपको रेलवे स्टेशन पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। मंडल मुख्यालय समेत छोटे स्टेशनों पर भी रेलवे ने क्यूआर कोड की व्यवस्था लागू की है। यात्री अपने मोबाइल में यह क्यू आर कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान कर जनरल टिकट पा सकते हैं।
विज्ञापन

यात्री के मोबाइल में उसके द्वारा दर्ज किए गए स्टेशन तक की टिकट पीडीएफ सेव हो जाएगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद स्टेशन पर पहले से ही यह सुविधा है। अब कांठ, मेवानवादा, हरथला, कटघर, अमरोहा, गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर, कंकाठेर, हल्दौर, बिजनौर, चांदपुर-सियाऊ, मंडी धनौरा, हापुड़, पिलखुआ, खरखौदा, महरौली, बाबूगढ़, बरेली, भिटौरा, नगरिया सादत, मिलक, बरेली कैंट, रामपुर, नजीबाबाद, देहरादून, मोतीचूर, रायवाला, कांसरो, चंदौसी, राजघाट नरौरा, बहजोई, डिबाई, अतरौली रोड, ज्वालापुर, ऐथल, इक्कर, पथरी, लक्सर, नजीबाबाद, धामपुर, नगीना समेत सभी जगह बुकिंग काउंटरों पर क्यूआर कोड लगा दिए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल पर यूटीएस एप डाउनलोड कर जनरल टिकट खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed