फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now fitness check of vehicles will be done at tehsils also

Moradabad News: अब तहसीलों पर भी होगी वाहनों की फिटनेस जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Now fitness check of vehicles will be done at tehsils also
मुरादाबाद। जिले में शहरी क्षेत्र के साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्र में वाहनों की जांच के लिए तहसीलों पर मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) की तैनाती की जाएगी। ग्रामीणों को अब वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए जिला मुख्यालय की दाैड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मोटर वाहन निरीक्षकों की तैनाती के लिए परिवहन विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन कार्यालयों के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि की चेकिंग का अधिकार मोटर वाहन निरीक्षक को दिया गया है। जिले में पांच मोटर वाहन निरीक्षक की जल्द तैनाती होगी। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी मोटर वाहन निरीक्षक के द्वारा वाहनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था से परिवहन विभाग का राजस्व बढ़ेगा। सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। आरटीओ प्रशासन राजेश सिंह ने बताया कि आरआई का पदनाम एमवीआई किया जा चुका है। इनके अधिकार बढ़ाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुका है। ग्रामीण इलाकों से वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए लोगों को परिवहन विभाग के कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। लोग तहसील पर ही वाहनों की फिटनेस जांच करा सकेंगे। निजी वाहनों की फिटनेस जांच 15 साल बाद हर पांच साल में करवानी होती है, वहीं काॅमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच हर साल करवाना जरूरी हाेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
यह फिटनेस प्रमाणपत्र दे सकेंगे
आरटीओ प्रशासन राजेश सिंह ने बताया कि जिले में मोटर वाहन निरीक्षक वाहनों की तकनीकी जांच कर फिटनेस प्रमाणपत्र जारी कर सकेंगे। उन्हें सड़कों पर फर्राटा भरने वाले अनफिट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी अधिकार होगा। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई होने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed