फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   now eyes on congress

‘बागियों’ की नजर गठबंधन में उलझी कांग्रेस पर

Sun, 22 Jan 2017 03:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 22 Jan 2017 03:17 AM IST
विज्ञापन
now eyes on congress
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
बसपा और भाजपा के बाद जिले की छह सीटों के लिए सपा ने भी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। टिकट से चूके दावेदार अब बागी बनने को तैयार हैं। इनकी नजरें सपा के साथ गठबंधन की गांठ में उलझी कांग्रेस पर टिकी हुई है।
विज्ञापन


कांग्रेस के अलावा रालोद, एआईएमआईएम और पीसपार्टी से भी टिकट पाने की जुगत में लगे हैं। फिलहाल जोड़ तोड़ के साथ बागी अपने समर्थकों से सलाह मशविरा में लगे हैं। गठबंधन की अटकलों के बीच मुरादाबाद नगर, देहात, कुंदरकी, बिलारी, कांठ और ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर बसपा, भाजपा और सपा ने अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद इन पार्टियों से टिकट के दावेदार मायूस हो गए हैं। ये दावेदार लंबे समय से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। टिकट नहीं मिलने पर मायूस हुए ये दावेदार बागी बनकर चुनावी दंगल में उतर सकते हैं। इसके लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बागियों ने राजनीतिक पार्टियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। सपा के साथ गठबंधन की गांठ में उलझी कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। ऐसे में अधिकांश की नजरें कांग्रेस पर टिकी हुई है। इसके अलावा ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम, रालोद, पीसपार्टी से भी टिकट के लिए जोड़तोड़ चल रही है। इसके लिए समर्थकों से सलाह मशविरा का लगातार दौर चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed