फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now drones were seen in the villages of Kanth, police reached the spot

Moradabad News: अब कांठ के गांवों में दिखे ड्रोन, माैके पर पहुंची पुलिस

Thu, 17 Jul 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 17 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Now drones were seen in the villages of Kanth, police reached the spot
कांठ। छजलैट के बाद अब कांठ के कई गांवों में मंगलवार रात ड्रोन उड़ते नजर आए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी ड्रोन उड़ते देखे लेकिन वह कुछ नहीं कर पाई।
विज्ञापन




मंगलवार रात गांव जहांगीरपुर चकफेरी, कुम्हरिया जुबला, रूस्तमपुर, शेरपुर, भैंसली जमालपुर, मघपुरी इनायतपुरी, मिश्रीपुर, बेगमपुर आदि गांवों में ड्रोन दिखाई दिए हैं। कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि रात भर गांवों से फोन आते रहे। पुलिस जिस पर संबंधित गांवों में पुलिस को भेजा गया था। वह स्वयं भी गांव मघपुरी इनायतपुरी पहुंचे थे। उनका कहना है कि यह शरारती तत्वों का कार्य है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इस बाबत सीओ कांठ गाैरव त्रिपाठी का कहना है कि ड्रोन उड़ाकर लोगों में दहशत बैठाना, यह किसी की शरारत है। इससे क्षेत्र में अफवाह फैली हुई है। जहां से सूचनाएं मिल रही हैं, वहां पुलिस को भी भेजा जा रहा है। संभल से ड्रोन उड़ाने की शुरुआत हुई थी, यह अमरोहा होते हुए छजलैट और कांठ क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में कांठ और छजलैट पुलिस को निर्देश भी दिए गए हैं, जांच कर पकड़े जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि किसी को लगता है कि वह ड्रोन को गिरा सकता है तो गिरा लें, क्योंकि ड्रोन बिना अनुमति के उड़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed