फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now all college students will also have uniforms.

Moradabad News: अब सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों की भी होगी यूनिफॉर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Now all college students will also have uniforms.
मुरादाबाद। अब कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य किया जाएगा। इसको लेकर प्रदेश सरकार द्वारा की गई पहल का कॉलेज के प्राचार्यों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि सरकार से दिशा-निर्देश मिलते ही यूनिफॉर्म लागू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर में पांच अशाकीय कॉलेज हैं। इसमें से दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय और गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में पहले से ही ड्रेस कोड लागू था। छात्राओं के लिए सफेद रंग के कुर्ता-सलवार की यूनिफॉर्म है। वर्ष 2022 में हिंदू कॉलेज में भी ड्रेस कोड लागू कर दिया गया। यहां पर छात्रों के लिए ग्रे रंग की पेंट और सफेद शर्ट, वहीं छात्राओं के लिए ग्रे रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा यूनिफॉर्म में शामिल है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था से केजीके कॉलेज और एमएच कॉलेज ही बचे हुए हैं। केजीके कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि कॉलेज में लगभग साढ़े चार हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। हम सरकार की पहल का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि जब आदेश आएगा तो तत्काल प्रभाव से लागू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में विद्यार्थी गुलदस्ते के फूलों के समान
एमएच कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में नौ सौ विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। सरकार की मंशा है तो लागू किया जाएगा। हालांकि अभी तक कॉलेजों में यूनिफॉर्म का नियम नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि बेशक यूनिफॉर्म से एक रूपता आती है लेकिन भारत विविधता वाला देश है। एक गुलदस्ते में कई रंग के फूल नजर आते हैं। इनका सौंदर्य भी अलग होता है। हम गुलदस्ते में अलग-अलग फूलों को ज्यादा बेहतर मानते हैं। कपड़ों की जगह छात्र विचारों में एकता होनी चाहिए। सरकार के निर्देशों और नियमों का पालन करना हमारा दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed