{"_id":"69ea8cc90ba808807f0979ea","slug":"now-a-new-proposal-has-been-sent-to-the-agriculture-department-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-884785-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आयकर विभाग आवासीय कांप्लेक्स के लिए अब भेजेगा नया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आयकर विभाग आवासीय कांप्लेक्स के लिए अब भेजेगा नया प्रस्ताव
विज्ञापन
मुरादाबाद। आयकर विभाग द्वारा पांच मंजिला आवासीय कांप्लेक्स का प्रस्ताव अब संशोधित करके भेजा जाएगा। सीपीडब्ल्यूडी संशोधित ड्राइंग तैयार कर रहा है। निर्माण सामग्री की लागत बढ़ने के कारण संशोधित प्रस्ताव की लागत बढ़ना भी तय है।
जिले में तैनात आयकर विभाग के अधिकारी किराये पर मकान लेकर रहते हैं। प्रधान आयकर आयुक्त राधेश्याम ने अधिकारियों के रहने के लिए एक आवासीय काॅम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने मझोला योजना-2 के तहत जमीन का सर्वे कर पांच मंजिला कांप्लेक्स तैयार करने का प्लान तैयार किया। मई 2025 में 19.45 करोड़ का प्रस्ताव तैयार का लखनऊ स्थित मुख्यालय भेजा गया था।
प्रस्ताव का विश्लेषण करने के बाद कांप्लेक्स में 19 की जगह 17 फ्लैट के निर्माण की बात कही गई। कांप्लेक्स में अधिकारियों के लिए आवास के साथ ही एक गेस्ट हाउस का भी निर्माण कराया जाएगा। नई दिल्ली के आयकर अधिकारियों ने शीघ्र ही संशोधित प्रस्ताव नई ड्राइंग के साथ भेजने के निर्देश दिए। सीपीडब्ल्यू़डी के अधिशासी अभियंता आयकर अधिकारियों से विचार विमर्श कर नया ड्राइंग तैयार करा रहे हैं। ब्यूरो