{"_id":"69616b35b2d707552c0d46b0","slug":"notices-will-be-issued-to-25859-voters-of-bilari-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110545-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिलारी के 25859 वोटरों को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिलारी के 25859 वोटरों को जारी होंगे नोटिस
Sat, 10 Jan 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। एसआईआर अभियान का पहला चरण पूरा होने के बाद बिलारी विधानसभा क्षेत्र में नॉन मैपिंग वाले 25859 वोटरों को नोटिस जारी करने की तैयारी है। इन नोटिसों की सुनवाई के लिए दस एईआरओ भी नामित कर दिए गए हैं।
तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बिलारी विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर अभियान के दौरान लगभग 49 हजार वोटर कम हो गए हैं। इस संख्या में शिफ्टेड, डुप्लीकेट, अनुपस्थित और मृतक वोटर शामिल हैं। वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र में 313194 मतदाता रह गए हैं जिनमें से 171076 पुरुष, 142111 महिला और सात अन्य वोटर हैं। 18 से 19 वर्ष की आयु वाले 5018 और 2602 दिव्यांग मतदाता हैं। एसआईआर अभियान से पहले इस विधानसभा क्षेत्र में 409 बूथ थे, अब बूथों की संख्या बढ़कर 431 हो गई है। फिलहाल 249 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
बिलारी तहसील के सभागार कक्ष के अलावा तहसीलदार न्यायालय, एसडीएम न्यायिक न्यायालय, नायब तहसीलदार चंदौसी न्यायालय, मतदाता पंजीकरण केंद्र तहसील बिलारी, कार्यालय ईओ नगर पंचायत महमूदपुर माफी, सभागार नगर पंचायत महमूदपुर माफी और बीडीओ कार्यालय बिलारी में एईआरओ द्वारा नोटिसों की सुनवाई की जाएगी। एसडीएम के निर्देशन में तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, नायब तहसीलदार बिलारी, नायब तहसीलदार कुंदरकी और नायब तहसीलदार चंदौसी को नामित किया गया है।