फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notices issued to 18 people for fear of disturbing the peace

Moradabad News: 18 लोगों को शांतिभंग करने की आशंका में नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 18 people for fear of disturbing the peace
बिलारी। बकरीद पर बिलारी नगर में ईदगाह पर नमाज पढ़ने को लेकर पुलिस ने दो पक्षों के 18 लोगों पर शांतिभंग करने की आशंका जताई है। एसडीएम की अदालत ने आरोपियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

थाना बिलारी की कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार की ओर से मुस्लिम समाज के कुछ लोगों को चिह्नित करते हुए बीएनएसएस की धारा 126 और 135 के तहत एसडीएम बिलारी न्यायालय में चालानी रिपोर्ट भेज दी है। पुलिस ने एक पक्ष में ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी रफी राजू के अलावा उनके करीबी कमेटी पदाधिकारियों और उलमाओं समेत दस लोगों को शामिल किया है। इनमें तीन पालिका सभासदों के नाम भी शामिल हैं। उधर पुलिस ने दूसरे पक्ष में मौलाना गयूर आलम समेत सात अन्य उलमाओं के नाम शामिल किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों से तीन तीन लाख रुपये के निजी मुचलके और दो जमानती दाखिल कराने का अनुरोध एसडीएम की अदालत से किया है।
विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि बकरीद के मौके पर बिलारी नगर की ईदगाह में नमाज पढ़ाने को लेकर दो पक्षों में कसीदगी बनी हुई है और शांति व्यवस्था भंग हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed