फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notice to St. Mary's Principal

Moradabad News: सेंट मेरी की प्रधानाचार्य को 15 फीसदी फीस वापस न करने पर नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Notice to St. Mary's Principal
मुरादाबाद। बुद्धि विहार स्थित सेंट मेरी की प्रधानाचार्य पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी विद्यार्थियों से वसूली गई फीस से 15 फीसदी धनराशि वापस न करने का आरोप है। डीआईओएएस ने इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी किया है। महंगी और निर्धारित दुकानों पर किताबें मिलने की शिकायत पर पहुंची टीम को भी सेंट मेरी प्रशासन ने जांच नहीं करने दी थी।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि शहर निवासी डॉ. संकल्प वशिष्ठ ने शिकायत की है कि उनकी दो बेटियों अस्मिता वशिष्ठ और तान्या वशिष्ठ की वर्ष 2020-21 में ली गई फीस की 15 फीसदी धनराशि स्कूल प्रबंधन ने वापस नहीं की है। जबकि वह इसका कई बार अनुरोध कर चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश के क्रम में शासन ने भी स्कूलों को वर्ष 2020-21 में ली गई फीस में से 15 फीसदी शुल्क वर्तमान शैक्षिक सत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शुल्क में समायोजित करने तथा अध्ययन के बाद विद्यालय छोड़ चुके विद्यार्थियों को वापस करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने इस संबंध में सेंट मेरी की प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करते हुए एक मई को 12 बजे तक इस संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया है। चेतावनी दी है कि अगर स्पष्टीकरण संतोष जनक नहीं मिला तो उनके विरुद्ध शुल्क नियामक अधिनियम 2018 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed