ग्राम पंचायत समदा चतुर्भुज की प्रधान को डीएम का नोटिस
सार
ग्राम पंचायत समदा चतुर्भुज की प्रधान कांति देवी द्वारा वहां नियुक्त पंचायत सहायक रानी के मानदेय का भुगतान दिसंबर 2021 से न करने के मामले में डीएम ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज करने की चेतावनी दी है। डीएम ने इस मामले में प्रधान कांति देवी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें तत्काल पंचायत सहायक के लंबित मानदेय का भुगतान कराते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन