फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   notice to demolish house of 800 family of bhatawali

भटावली में 800 परिवारों के मकान गिराने का नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
notice to demolish house of 800 family  of bhatawali
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के भटावली में बसी एक कालोनी के लगभग 800 परिवारों को उनके मकान ध्वस्त करने का नोटिस भेजा गया। बुधवार को एक निजी कंपनी ने उस जमीन पर दावा कर सभी मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। कंपनी ने सभी मकान स्वामी को एक सप्ताह के भीतर मकान खाली करने का समय है। इससे कालोनी के लोगों में अफरातफरी मच गई है।
विज्ञापन

काजीपुरा मार्ग स्थित भटावली की कालोनी में रहने वाले रहीस कारपेंटर है। उन्ही के पड़ोसी अफसर अली, जयपाल और प्रीतम सिंह ने बताया कि बुधवार को अगवानपुर चौकी के लेपर्ड पर तैनात सिपाही व उनके साथ गांव के दो अन्य लोग कालोनी में आये थे। उन्होंने कालोनी के ज्यादातर मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए। नोटिस डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड की तरफ से था। जिसमें लिखा था यहां 33,680 वर्ग मीटर भूमि कंपनी की है। इस भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया गया है। इसलिए इस भूमि का एक सप्ताह में खाली कर दें। खाली नहीं करने पर भवन गिराने की कार्रवाई होगी। जिसमें आने वाला खर्च भी इन्हीं लोगों को अदा करना होगा। नोटिस देखकर सभी कालोनी वासियों के होश उड़ गए। रहीस ने बताया कि वह मूल रूप से मूंढापांडे के गांव मुड़िया के रहने वाले थे। वर्षों पूर्व गांव में बाढ़ आ गई थी। जिसके बाद उनके पिता यहां आकर बस गए थे। वह कई वर्षों से इसी जगह रह रहे है। उनका परिवार वर्षों से हाउस टैक्स, बिजली बिल, पानी बिल समेत सरकारी सभी टैक्स दे रहे है। उन समेत कॉलोनी के सभी लोग सरकारी टैक्स दे रहे है। अगर वह अवैध रूप से रह रहे तो उनसे टैक्स क्यों लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed