फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notice to 13 employees

Moradabad News: निकाय चुनाव ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहे 13 कर्मचारियों को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Notice to 13 employees
मुरादाबाद। निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर मतदान कार्य में लगाए गए कर्मचारियों को मंगलवार प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पाली में 10 और द्वितीय पाली में 13 कार्मिक अनुपस्थित रहे। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय महिला पॉलिटेक्टिन में मंगलवार निकाय चुनाव में लगाए गए कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने इस दौरान कार्मिकों को निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि पहली पाली में 390 कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। जिसमें 380 कार्मिक उपस्थित हुए। 10 कार्मिक कैलाश बाबू, पंकज रस्तोगी, खलील अहमद, ललित कपूर, गजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, सउद आसिफ, पपिन चौधरी, मोहित कुमार और विशाल गौड़ गैरहाजिर रहे। इसी तरह द्वितीय पाली के प्रशिक्षण में 362 कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। जिसमें 349 कार्मिक उपस्थित हुए। दस कार्मिक संजय कुमार, जसपाल सिंह, राजवीर सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक कुमार, आशीष कुमार, रूपचंद्र सिंह, अभिषेक गुप्ता, नितेंद्र सिंह, राजीव पाल, ऋतुराज सिंह, सुनील कुमार और सचिन कुमार प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे। पीडी ने बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उन्हें 20 अप्रैल को होने वाले प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अगर संबंधित कार्मिक 20 को प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed