फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notice issued to the head teacher in the matter

Moradabad News: पेड़ काटने के मामले में प्रधान अध्यापिका को जारी किया नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to the head teacher in the matter
मुरादाबाद। प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर तिगरी में हरे पेड़ काटने के मामले में प्रभारी प्रधान अध्यापिका को नोटिस जारी किया गया है। बीएसए के अनुसार नगर निगम द्वारा आए पत्र के आधार पर यह नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन

14 मई को प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर तिगरी के बाहर लगे पिलखन और अमरुद के पेड़ों के कटवाने का वीडियो वारयल हुआ था। खंड शिक्षा अधिकारी नगर मनोज बोस द्वारा मामले की जांच के बाद दी गई रिपोर्ट में प्रभारी प्रधान अध्यापिका को दोषी पाया था। रिपोर्ट के अनुसार प्रभारी प्रधान अध्यापिका के समक्ष ही पेड़ काटे गए थे। मामले में प्रधान अध्यापिका द्वारा पेड़ों की वजह से करंट आने की जानकारी दी गई थी, लेकिन विद्युत तारों के प्लास्टिक कोटेड होने के कारण उनसे करंट आने की संभावना नगण्य थी। मामले में वह कोई साक्ष्य भी उपलब्ध नहीं करवा सकी थीं। बाद में वन विभाग ने मामले में एक व्यक्ति पर पांच हजार का अर्थदंड भी लगाया था। अब नगर निगम द्वारा जारी हुए पत्र के अनुसार अवैध रूप से काटे गए पेड़ नगर निगम की संपत्ति हैं और इनका स्वामित्व भी नगर निगम का है। अर्थदंड से प्राप्त धनराशि का हकदार भी नगर निगम है। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रभारी प्रधान अध्यापिका के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

- नगर निगम का पत्र मिला है। उसके आधार पर प्रभारी प्रधान अध्यापिका को नोटिस जारी किया गया है। शिक्षिका के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. अजीत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed