फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notice issued to six schools for outstanding house tax

Moradabad News: छह विद्यालयों को 3.20 करोड़ गृहकर बकाया का नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to six schools for outstanding house tax
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के छह विद्यालयों को नगर निगम ने गृह व जलकर बकाया का नोटिस जारी किया है। इन विद्यालयों पर तीन करोड़ 20 लाख रुपये से ज्यादा का कर बकाया बताया गया है। कर जमा न करने पर कुर्की का वारंट जारी होने की चेतावनी दी गई है। इनमें हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, एसएस इंटर कॉलेज, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज व एचएसबी इंटर कॉलेज शामिल हैं।

इनके अलावा कई अन्य सहायता प्राप्त विद्यालयों को भी नोटिस जारी हुआ है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि स्कूल में कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई निशुल्क है। बच्चों से परीक्षा शुल्क तक नहीं लिया जाता। नवीं से 12वीं तक सरकार द्वारा तय शुल्क में शिक्षा दी जाती है। सरकार की ओर से सिर्फ शिक्षकों का वेतन मिलता है। इसके अलावा स्कूल के सभी कार्य फर्नीचर, साफ सफाई, मेंटिनेंस, बिजली का बिल, जनरेटर खर्चों का वहन आदि प्रबंध समिति को करना होता है। किसी तरह विद्यालयों के खर्चे पूरे हो पाते हैं, ऐसे में इतना कर चुकाना कैसे संभव है। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. साजिद नवाज खान का कहना है कि उनके विद्यालय पर एक करोड़ 20 लाख रुपये का गृह व जलकर बकाया दर्शाया गया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि पिछले तीन दशकों में नगर निगम ने कभी कर को लेकर नोटिस नहीं दिया। यदि हर माह या हर वर्ष गृहकर का बिल भेजा जाए तो उसका भुगतान किया जाएगा। जिस तरह बिजली के बिल का भुगतान किया जाता है। एसएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि कुमार, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीर सिंह व अन्य प्रधानाचार्यों का भी यही मानना है। कई कॉलेजों की प्रबंध समिति ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ समस्या साझा की लेकिन कोई हल नहीं निकला। निगम का कहना है कि शुल्क जमा करना ही होगा। वहीं प्रधानाचार्यों का कहना है कि सरकार की ओर से इस मद में कोई धन विद्यालय को नहीं मिलता। यदि राशि मिलेगी तो बकाये का भुगतान कर दिया जाएगा। किस स्कूल पर कितना बकाया
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज - 87 लाख
हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज - एक करोड़ 20 लाख
एचएसबी इंटर कॉलेज - 40 लाख
एसएस इंटर कॉलेज - 30 लाख
चित्रगुप्त इंटर कॉलेज - 25 लाख
मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज - 20 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed