फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   note of five hundred and thousand will run till 14 november

1000- 500 के नोट से 14 नवंबर तक और निपटाइए जरूरी काम 

Sat, 12 Nov 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादबाद Updated Sat, 12 Nov 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
note of five hundred and thousand will run till 14 november
1000- 500 के नोट 14 तक चलेंगे - फोटो : amar ujala
अब आप एक हजार और पांच सौ रुपये के पुराने नोट से और तीन दिन तक अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं। सरकार ने पहले 11 नवंबर की रात 12 बजे तक के लिए तय की गई मियाद को तीन दिन और बढ़ा दिया है। अब रेलवे, रोडवेज, एयरलाइंस, अस्पताल और पेट्रोल पंपों समेत पहले से चिन्हित सरकारी महकमों में 1000 और 500 रुपये का नोट 14 नवंबर की रात को बारह बजे तक चलेगा। टोल बूथ भी सरकार ने अब 14 नवंबर की रात 12 बजे तक फ्री कर दिए हैं।
विज्ञापन


एक तरफ बैंक और एटीएम ने नए नोट देने शुरू कर दिए हैं तो सरकार ने भी निर्धारित स्थानों पर तीन दिन और पुराने नोट चलाने की छूट देकर पब्लिक को बड़ी राहत दी है। इससे पब्लिक में उत्साह है। तीन दिन की मोहलत और मिलने से बैंकों पर लग रही कतारों में कमी होने उम्मीद है।
विज्ञापन


अस्पताल, पेट्रोल पंप, रेलव्रे, रोडवेज, आरटीओ, बिजली विभाग समेत उन सभी विभागों में, जिनमें पहले 11 नवंबर की रात बारह बजे तक 1000- 500 रुपये के पुराने नोट इस्तेमाल करने की छूट दी गई थी उनमें अब 14 नवंबर की रात बारह बजे तक 1000- 500 रुपये के पुराने नोट इस्तेमाल किए जा सकेंगे। सरकार ने छूट की अवधि को तीन दिन और बढ़ाकर 14 नवंबर की रात बारह बजे तक कर दिया है। निर्धारित स्थानों में से किसी भी स्थान पर यदि कोई व्यक्ति अथवा संस्था एक हजार और पांच सौ रुपये के पुराने नोट लेने से इंकार करती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - जुहैर बिन सगीर, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां 14 नवंबर की रात बारह बजे तक चलेंगे पुराने नोट
---------
पेट्रोल पंपों पर
अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों पर
स्कूल फीस
बिजली का बिल
नगर निगम, नगर पालिका समेत सभी स्थानीय निकायों के टैक्स, पैनाल्टी
रेलवे, रोडवेज, एयरलाइंस के टिकट खरीदने में
आरटीओ में
पराग समेत भी सरकारी दूध डेयरियों पर
श्मशान घाटों पर 
सरकारी देयों के भुगतान में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed