फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Normal trains derailed even before special trains could run.

Moradabad News: स्पेशल चलने से पहले ही समय की पटरी से उतरीं सामान्य ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Normal trains derailed even before special trains could run.
मुरादाबाद।
विज्ञापन

होली पर घोषित स्पेशल ट्रेनें अभी चलीं नहीं कि ट्रैक पर पहले ही रश हो गया। इसके कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रविवार को सुहेलदेव एक्सप्रेस व गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस मुरादाबाद जंक्शन पर पांच घंटे से ज्यादा लेट पहुंचीं। लोगों को रेलवे स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा।


रोजाना तमाम लोग एक्स पर डीआरएम मुरादाबाद को टैग कर ट्रेन लेेट होने की शिकायत करते हैं। उन्हें जवाब मिलता है कि ट्रैक पर ट्रेनों की अधिकता के कारण गाड़ियां लेट हो रही हैं। यात्रा को कम से कम समय समय में पूरा कराने की कोशिश की जाएगी। जबकि वास्तव में एक बार लेट होने के बाद ट्रेन गंतव्य तक लेट ही पहुंचती है। रविवार को गंंगा सतलुज एक्सप्रेस, आनंद विहार गाजीपुर एक्सप्रेस, मुरादाबाद-गाजियाबाद पैसेंजर, क्लोन एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें मुरादाबाद स्टेशन पर देरी से पहुंचीं। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रेनों के लेट होने के अलग अलग कारण हैं। रेेलवे की परिचालन ट्रेनों का समय सुधारने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहीं लेट
टेन नंबर ट्रेन का नाम कितना लेट
13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस 25 मिनट
22420 आनंद विहार-गाजीपुर सुहेलदेव एक्सप्रेस 40 मिनट
04336 गाजियाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर 2 घंटे 10 मिनट
04652 अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस 5 घंटे 53 मिनट
22424 अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस 5 घंटे 53 मिनट
13009 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस 1 घंटा 36 मिनट
14242 सहारनपुर-प्रयाागराज नौचंंदी एक्सप्रेस 46 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed