{"_id":"607747488ebc3e8d3663fcfa","slug":"nomination-today-may-be-crowded-city-news-mbd3863611143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन का आज आखिरी दिन, भीड़ उमड़ने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन का आज आखिरी दिन, भीड़ उमड़ने की संभावना
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए आज (गुरुवार) को नामांकन का आखिरी दिन है। मंगलवार को जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के कुल पदों के सापेक्ष ही 4944 कम नामांकन हुए हैं। राजनीतिक दलों के अधिकांश प्रत्याशी भी आज ही नामांकन करेंगे। इसलिए संभावना है कि मंगलवार की तुलना में आज नामांकन केंद्रों पर ओर अधिक भीड़ उमड़ सकती है।
जिले में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन को केवल दो ही दिन मिले हैं। पहले दिन मंगलवार को नामांकन केंद्रों पर जबर्दस्त भीड़ उमडी थी। सभी पदों के लिए कुल 13015 नामांकन दाखिल हुए थे, लेकिन अभी भी ग्राम पंचायत सदस्य पदों के सापेक्ष 4944 नामांकन कम हुए हैं। इसलिए संभावना है कि इन शेष पदों पर बृहस्पतिवार को नामांकन हो सकता है। यदि ऐसा हुआ तो नामांकन केंद्रों पर भीड़ उमड़ना लाजिमी है। उधर राजनीतिक दलों द्वारा जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए घोषित किए गए समर्थित प्रत्याशियों में अधिकांश गुरुवार को ही नामांकन के लिए पहुंचेंगे। उनके साथ पार्टी के लोगों की भीड़ आने की भी संभावना है। ऐसे में इस बात की आशंका है कि बृहस्पतिवार को नामांकन के दौरान मंगलवार से भी अधिक भीड़ जुटेगी।
नामांकन केंद्र पर कोरोना संक्रमण के चलते सैनिटाइजेशन के तो पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लेकिन सामाजिक दूरी का पालन कराना मुश्किल हो रहा है। इसलिए नामांकन के दौरान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही अधिक कर्मचारी भी तैनात किए जा रहे हैं। इस संबंध में सभी रिटर्निंग आफिसर्स को भी निर्देशित किया गया है कि अपने यहां नामांकन के दौरान कोविड नियमावली का पालन कराएं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति जायसवाल ने बताया कि नामांकन केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोग स्तर से भी इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिनके बारे में सभी निर्वाचन अधिकारियों को बताया जा चुका है।