फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nodal officer inspected five paddy purchasing centers

Moradabad News: नोडल अधिकारी ने पांच धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer inspected five paddy purchasing centers
मुरादाबाद। विशेष सचिव एवं प्रदेश के नोडल अधिकारी अटल कुमार राय ने मंडी और कुंदरकी सहित पांच धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की।
विज्ञापन

धान क्रय के नोडल अधिकारी और अपर आयुक्त प्रशासन अटल कुमार राय ने पहले मझोला मंडी क्षेत्र स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। यहां मौजूद किसान मनोज चौधरी से नोडल अधिकारी ने बातचीत की। किसान ने बताया कि वह 20 क्विंटल धान लेकर केंद्र पर आया था। उसके रजिस्ट्रेशन का सत्यापन हो गया है। केंद्र पर धान तोल में कोई समस्या नहीं आई है। अधिकारियों ने बताया कि तीनों केंद्रों पर 99 किसानों से 4491 क्विंटल धान की खरीद की गई है। कुंदरकी केंद्र पर सैफपुर निवासी किसान बाबू खान ने बताया कि वह 70 क्विंटल धान लेकर केंद्र पर आया है।
विज्ञापन

उसने भी तौल को सही बताया। नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि किसानों को धान तौल के संबंध में किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। तहसील स्तर पर किसानों के पंजीयन का सत्यापन शीघ्र करना होगा। केंद्रों पर खरीदे गए धान की तत्काल मिलों को भेजा जाएगा। किसानों के धान मूल्य का भुगतान तेजी के साथ होना चाहिए। डस्टर से धान की सफाई कराकर मानक के अनुसार धान की खरीद करना है। नोडल अधिकारी ने क्रय एजेंसियों के जिला स्तर के अधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार खरीद करने की हिदायत दी। पंजीकृत किसानों के सत्यापन शीघ्र कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हजार 887 मीटरी टन की हुई खरीद
नोडल अधिकारी की पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अभी तक जिले में तीन हजार 887 मीटरी टन धान की खरीद की गई है। 482 किसानों को धान का पांच करोड़ 40 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। निरीक्षण के दौरान संभागीय खाद्य नियंत्रक मनोज कुमार, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी दिनेश तिवारी, जिला विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह, केंद्र प्रभारी समर पाल सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed