{"_id":"6ae502b410cbb3b29200d4bf","slug":"no-ultrasound-facility-at-kanth-chc-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-116165-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं
विज्ञापन
कांठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं समेत पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए निजी सेंटरों या दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
कांठ के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बाहर से जांच कराने में आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए दूर जाना असुविधाजनक होता है। विजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, राजा प्रजापति, निपेंद्र सिंह व नीरज कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कांठ सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने की मांग की है, ताकि मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा मिल सके।
-- कांठ सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए लखनऊ डिमांड भेजी जा चुकी है। इसी के साथ ही अल्ट्रासाउंड करने के लिए सीएचसी के डॉ. राकेश कुमार के नाम का प्रस्ताव भी ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है, क्योंकि वह सीएचसी में ही रहते हैं। वह छह माह की ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन भी मिल जाएगी। कांठ सीएचसी में एक्सरे मशीन का संचालन के लिए शीघ्र ही टेक्नीशियन को नियुक्त किया जाएगा। ताकि कांठ के लोगों को सीएचसी में ही एक्सरे की सुविधा भी मिल सके।- डॉ. कुलदीप सिंह सीएमओ, मुरादाबाद