{"_id":"66b6ca65277c99a031016eda","slug":"no-traffic-zone-from-fawwara-chowk-to-zero-point-pakbara-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-456190-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फव्वारा चौक से जीरो प्वाइंट पाकबड़ा तक नो ट्रैफिक जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फव्वारा चौक से जीरो प्वाइंट पाकबड़ा तक नो ट्रैफिक जोन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर फव्वारा चौक से जीरो प्वाइंट पाकबड़ा तक नो ट्रैफिक जोन घोषित कर दिया गया है। शनिवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। फव्वारा चौक से पीली कोठी चौराहे से अगवानपुर चौराहे तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा।
जत्थे ब्रजघाट से लौटने लगे हैं। इसके अलावा जीरो प्वाइंट पाकबड़ा से शहर में साईं अस्पताल तक सड़क के दोनों तरफ भंडारों के पंडाल ले गए हैं। जहां जगह जगह भीड़ भीड़ लग रही है। पुलिस ने फव्वारा चौक से जीरो प्वाइंट पाकबड़ा तक नो ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है। हाईवे से लेकर शहर में दिल्ली रोड पर जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इस दौरान केवल पुलिस वाहन, एंबुलेंस और इमरजेंसी सेवा में लगे वाहनों को छूट दी गई है। दिल्ली रोड पर रविवार सुबह आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह आठ बजे दोनों लेन में सभी तरह के वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे से दिल्ली हाईवे की दोनों लेन केवल कांवड़ियों के लिए अरक्षित रहेंगी। इस दौरान सभी वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।
दिल्ली रोड पर इन मार्गाें से गुजारे जा रहे भारी वाहन
मुरादाबाद से दिल्ली-मेरठ जाने के लिए : मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ जाने वाली रोडवेज की बसें टीपीनगर आजाद नगर में बने अस्थायी बस स्टैंड से बिलारी, सिरसी, संभल, गंवा, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर होकर दिल्ली और मेरठ भेजी गईं। इसी मार्ग से वापस आ रही हैं। भारी वाहन भी इसी रूट से चलेंगे।