{"_id":"68f540c490b15dcd750935d1","slug":"no-teachers-no-furniture-preparations-for-shifting-of-the-institution-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-754739-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: न टीचर...न फर्नीचर, संस्था स्थानांतरित की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: न टीचर...न फर्नीचर, संस्था स्थानांतरित की तैयारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजकीय पॉलीटेक्निक ठाकुरद्वारा के नए भवन में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं और संस्था के स्थानांतरण की तैयारी की जा रही है। प्रधानाचार्य का कहना है कि सुविधाएं दिलवाने के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है।
राजकीय पॉलीटेक्निक ठाकुरद्वारा का संचालन वर्ष 2016-17 में शुरू हुआ था। संस्था का भवन न होने की वजह से कक्षाओं का संचालन राजकीय पॉलीटेक्निक मुरादाबाद में किया जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। अधिकारियों का कहना है कि भवन निर्माण पूरा हो चुका है। अब संस्था के स्थानांतरण की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी तक ठाकुरद्वारा फर्नीचर की व्यवस्था तक नहीं है। अलमारी, कुर्सी, मेज, बोर्ड आदि सामान नहीं है और न ही छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए पलंग, वॉटर कूलर आदि की व्यवस्था की गई है। प्रयोगशाला और उपकरण की भी कोई व्यवस्था नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण एजेंसी से यह सामान नहीं मिलेगा और अलग से खरीदने के लिए विभाग ने बजट आवंटित नहीं किया है।
पढ़ाने के लिए नहीं है स्टॉफ
ठाकुरद्वारा में मैकेनिकल और आर्किटेक्चर के तीनों वर्षों में तीन सौ विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। संस्था में 48 स्टाफ की नियुक्ति होनी है। वर्तमान में अभी दो शिक्षक और एक बाबू की ही हैं। ऐसे में यदि कक्षाओं का संचालन ठाकुरद्वारा में हुआ तो वहां पर विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नहीं होंगे।
विज्ञापन
00
सुरक्षा की नहीं कोई व्यवस्था
पॉलीटेक्निक ठाकुरद्वारा में आर्किटेक्चर विषय में 120 और मैकेनिकल विषय में 180 विद्यार्थी हैं। इन तीन सौ विद्यार्थियों में से दूसरे जनपदों के 170 विद्यार्थी हैं। इनमें से करीब दस छात्राएं हैं। छात्राओं सहित करीब 60 विद्यार्थी राजकीय पॉलीटेक्निक मुरादाबाद के छात्रावास में रहते हैं। अधिकारियों के अनुसार ठाकुरद्वारा छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं के अलावा सुरक्षा की भी कोई व्यवस्था नहीं है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। इसके अलावा साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मचारी भी नहीं है।
00
यदि ठाकुरद्वारा की बिल्डिंग मिलती है, उसके बावजूद छात्रहित में संस्था भेजना उचित नहीं है। क्योंकि वहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं और शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है। इस संबंध में शासन को पत्र भेज दिया है।
- धर्मेंद्र कुमार यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक मुरादाबाद