फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   no symtums trase and now positive

लक्ष्रण नहीं मिलने पर छोड़े थे, जांच में पॉजिटिव निकले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
no symtums trase and now positive
मुरादाबाद। सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले 17 लोगों में से कई ऐसे हैं जो एक अप्रैल को पकड़े जाने के बाद छोड़ दिए गए थे। शहर की चार मस्जिदों से मिले 68 जमातियों में से 48 को प्रशासन ने 24 घंटे के क्वारंटीन के बाद छोड़ दिया था। तर्क था कि इनमें से किसी में कोरोना के लक्षण नहीं हैं और इन्हें मरकज से लौटे 28 दिन बीत गए हैं। अब इनमें से कई की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। ऐसे में इन्हें मस्जिदों से लाने और वापस मस्जिद तक पहुंचाने वाले पुलिस वालों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और पुलिस ने सूचना मिलने के बाद एक अप्रैल को शहर की चार मस्जिदाें से 48 और ठाकुरद्वारा व कांठ क्षेत्र से 20 जमातियों को पकड़ा था। इनमें आठ जमाती इंडोनेशिया के रहने वाले भी थे। प्रशासन ने शहर से मिले 48 जमातियों को अगले दिन इस आधार पर छोड़ दिया था कि उनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं और दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से लौटे इन्हें 28 दिन बीत चुके हैं। लेकिन जब रामपुर में नौ अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिले पांच जमातियों ने बताया कि वह मुरादाबाद में 33 दिन रहे हैं तो प्रशासन फिर हरकत में आया। जिस बरबलान क्षेत्र की मस्जिदों से जमाती पकड़कर छोड़े गए थे, उसी बरबलान क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव जमाती सबसे अधिक दिन रुके थे। ऐसे में इन जमातियों को फिर से क्वारंटीन कर दिया गया। इनमें से कई सोमवार को पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed