फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No poor person should be deprived of benefits under the Zero Poverty Campaign: MLA

जीरो पॉवर्टी अभियान में कोई गरीब लाभ से वंचित न रहे : विधायक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
No poor person should be deprived of benefits under the Zero Poverty Campaign: MLA
कुंदरकी। ब्लॉक सभागार में बुधवार को ग्राम प्रशासकों, रोजगार सेवकों एवं पंचायत सहायकों के साथ बैठक हुई। इसमें विधायक रामवीर सिंह ने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत चिह्नित गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा आवास सूची से छूटे और नाम कटे पात्र लाभार्थियों के मामलों का नियमानुसार पुनः परीक्षण कराने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में पिछले तीन वर्षों से सहायक उपकरणों से वंचित दिव्यांगजनों को चिह्नित कर उनके ऑनलाइन आवेदन कराने और पात्रता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन कराने तथा महिलाओं को उनसे जोड़ने पर जोर दिया गया। इस दौरान ग्राम प्रशासकों, रोजगार सेवकों एवं पंचायत सहायकों ने विकास कार्यों, लाभार्थियों के चयन और योजनाओं के संचालन में आ रही समस्याएं उठाईं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं का समाधान कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत कोई भी पात्र गरीब परिवार आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए ग्राम स्तर पर पात्र परिवारों का चिह्नीकरण और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed