फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   no news about son of papermill worker

अगवानपुर से पेपर मिल कर्मी का बेटा लापता, अनहोनी में घिरा परिवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
no news about son of papermill worker
मुरादाबाद। पेपर मिलकर्मी का 12 वर्षीय बेटा बीते शनिवार को घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गया। बच्चे की तलाश में नाकाम होनेे के बाद परिजनों ने मंगलवार को थाने में लड़के की गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजन अनहोनी की आंशका से परेशान हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर पीपल कालोनी निवासी रामशंकर झा मूलरूप से बिहार निवासी हैं। रामशंकर और उनका बड़ा बेटा आशीष कुमार पेपर मिल में काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी एक अन्य फैक्टरी में काम करती है। राम शंकर का छोटा बेटा जेमिस(12) अगवानपुर स्थित एक निजी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ता है। शनिवार को वह घर से बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। रामशंकर दोपहर में खाना खाने आए तो मकान के दरवाजे में बाहर से कुंडा लगा था और जेमिस गायब था। उन्होंने कालोनी समेत कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed