{"_id":"68e42be5edd0e14de90fc0fc","slug":"no-electricity-supply-to-consumers-causing-problems-kanth-news-c-277-1-smbd1007-110669-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उपभोक्ताओं को नहीं बिजली आपूर्ति, हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उपभोक्ताओं को नहीं बिजली आपूर्ति, हुई परेशानी
Tue, 07 Oct 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
कांठ। सोमवार को पूरा दिन बिना बिजली नगर के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले मुख्य लाइन पर आ रहे पेड़ों की कटाई-छंटाई के कारण नगर की बिजली आपूर्ति को बंद रखा गया, इसके बाद बारिश की वजह से हुए लाइन में फाल्ट के कारण आधे नगर की बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे उपभोक्ताओं को बिना बिजली परेशानी का सामना करना पड़ा।
कांठ के एसडीओ बिजली निगम सचिन रस्तोगी ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे से कांठ बिजली उपकेंद्र को आ रही 33 केवीए की बड़ी मुख्य लाइन पर पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई का कार्य कराया गया था। जिस कारण बिजली आपूर्ति को दोपहर तक बंद रखा गया। इसके बाद जैसे ही आपूर्ति सुचारू की गई, वैसे ही बारिश की वजह से लाइनों में फाल्ट हो गया। सोमवार शाम साढ़े सात बजे तक कांठ नगर के तहसील फीडर की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई थी और कर्मचारी लाइन में हुए फाल्ट को दूर करने में लगे थे। नगर निवासी उपभोक्ता देवराज सिंह, जसपाल सिंह, डॉ. विनीत नैन, वकील अहमद, जितेंद्र सिंह आदि ने नगर में जर्जर हो चुकी बिजली लाइनों को बदलवाने की मांग की है।