फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No check on the speed of dumpers and Roadways buses in Kanth.

Moradabad News: कांठ में डंपरों और रोडवेज बसों की रफ्तार पर अंकुश नहीं

Mon, 15 Jun 2026 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 15 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
No check on the speed of dumpers and Roadways buses in Kanth.
कांठ। सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे डंपरों और रोडवेज बसों की रफ्तार पर कोई भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। खनन परिहवन में लगे डंपर हर रोज हादसों का कारण बन रहे हैं तो वहीं रोडवेज बसें भी एक्सीडेंट का कारण बन रही हैं।
विज्ञापन


मिट्टी खनन के परिवहन में लगे डंपर दिन में तेज रफ्तार से होकर दौड़ रहे हैं तो वहीं उत्तराखंड से रेत, बजरफुट, बजरी आदि लेकर आने वाले डंपरों की रफ्तार पर भी कोई अंकुश नहीं है। पिछले दिनों पुलिस ने डंपरों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाकर कई डंपरों को यातायात नियमों के उलंघन में सीज किया था, लेकिन यह अभियान दो-चार दिन चलकर ही बीच में थम गया। जिसका परिणाम है कि हर रोज डंपरों से हादसे हो रहे हैं। रविवार को कांठ के गांव समदगढ़ी उर्फ सिकंरदाबाद में मिट्टी खनन के परिवहन में लगे डंपर से एक बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद-हरिद्वार हाइवे पर दौड़ रहीं रोडवेज बसों की रफ्तार भी नियंत्रण में नहीं है। इनके चालक इन्हें तेज रफ्तार से दौड़ा रहे हैं। जिससे हर रोज हादसे हो रहे हैं। जहां शनिवार को कांठ नगर में रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार कांठ के गांव पैगम्बरपुर सुखवासीलाल की रहने वाली शमीम जहां पत्नी जुम्मा गंभीर घायल हो गई थी तो वहीं रविवार को कांठ नगर में ही मुक्ति धाम द्वार के पास तेज रफ्तार रोडवेज ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार कांठ के गांव सिरसा ओमपाल सिंह इनकी पत्नी सुमन और बेटी दीपा गंभीर घायल हो गए। क्षेत्र के लोगों ने डंपरों और रोडवेज बसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed