{"_id":"6542b83731509b17ec014ce2","slug":"nitin-gadkari-honored-city-businessman-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-275928-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शहर के व्यवसायी को नितिन गड़करी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शहर के व्यवसायी को नितिन गड़करी ने किया सम्मानित
विज्ञापन
मुरादाबाद।
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में शहर के व्यवसायी सुमित छाबड़ा को एक्सीलेंस इन सोर्सिंग इन लाइटिंग इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया है। व्यवसायी का दावा है कि लाइटिंग के क्षेत्र में वह चीन का मुकाबला करने में सक्षम है। टीडीएस सिटी निवासी सुमित छाबड़ा ने बताया कि वह 16 वर्षों से लाइटिंग बनाने वाली फैक्टरियों की क्वालिटी को ठीक कराने और चीन को टक्कर देने के लिए काम कर रहे हैं। वर्तमान में वह मुरादाबाद की 40 फैक्टरियों, फिरोजाबाद, आगरा सहित देश की कई फैक्टरियों में क्वालिटी कंट्रोल और अंतरराष्ट्रीय स्तर चीन के टक्कर में लाइट उत्पादन कराने का काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र में उनको काफी सफलताएं मिली हैं। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को मिल गई थी। बुधवार को नई दिल्ली स्थित एक होटल में आयोजित ब्राइडेंट भारत कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सुमित छाबड़ा को एक्सीलेंस इन सोर्सिंग इन लाइटिंग के लिए उनको सम्मानित किया है। सुमित बाइंग एजेंट एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन हैं। सम्मान मिलने की जानकारी मिलने पर ईपीसीएच के वाइस चेयरमैन एवं निर्यातकों की संस्था यश के नेशनल चैयरमेन डॉ. नीरज विनोद खन्ना, बा के चेयरमैन विशाल ढींगरा, जनरल सेक्रेटरी तानिया भाटिया, एमएचईए के संरक्षक नजमुल इस्लाम, अध्यक्ष नवेदुर रहमान, महासचिव अवधेश अग्रवाल, सहित अन्य निर्यातकों ने हर्ष जताते हुए अपनी सुमित छाबड़ा तो शुभकामनाएं दी हैं।