{"_id":"6a77934ec9c7a818d70253ed","slug":"nishi-kashyap-and-shubh-chaudhary-to-play-senior-womens-cricket-selection-matches-moradabad-news-c-354-1-mo11014-109789-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सीनियर महिला क्रिकेट चयन मैच \nखेलेंगी निशी कश्यप व शुभ चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सीनियर महिला क्रिकेट चयन मैच खेलेंगी निशी कश्यप व शुभ चौधरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से सत्र 2026-27 के लिए सीनियर महिला आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन मैच 11 व 12 अगस्त को कानपुर स्थित कमला क्लब में होंगे। इन मैचों के लिए मुरादाबाद मंडल की निशी कश्यप व शुभ चौधरी का चयन हुआ है।
डीएसए सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी 10 अगस्त को शाम छह बजे तक कमला क्लब कानपुर में रिपोर्ट करेंगी। चयन मैच सफेद किट और लाल गेंद से खेले जाएंगे। निशी कश्यप बल्लेबाज के साथ-साथ विकेटकीपर भी हैं। वह अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। वर्तमान में निशी गुवाहाटी में रेलवे में टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के बावजूद वह नियमित अभ्यास कर अपनी फिटनेस और खेल स्तर बनाए हुए हैं।
वहीं अमरोहा निवासी बाएं हाथ की बल्लेबाज शुभ चौधरी भी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-19 वर्ग में खेल चुकी हैं और अब सीनियर वर्ग में अपनी दावेदारी पेश करेंगी।