{"_id":"6887d633a281be5965052956","slug":"nine-vehicles-parked-on-the-road-in-budh-bazar-were-fined-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-697055-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बुध बाजार में सड़क पर खड़े नौ वाहनों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बुध बाजार में सड़क पर खड़े नौ वाहनों पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुध बाजार स्मार्ट रोड पर नो पार्किंग में खड़े नौ वाहनों पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। वाहन चालकों से 6500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। नगर निगम की टीम ने सड़क पर खड़ी नौ कारों को उठाया। इनमें से सात पार्किंग स्थल में भेज दी गईं, जबकि दो कारों को मौके पर शुल्क लेकर छोड़ दिया गया।
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि वर्तमान में पांच वाहन पार्किंग स्थल पर मौजूद हैं। दो वाहनों को पार्किंग स्थल से शुल्क लेकर छोड़ दिया गया। निगम द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके अलावा कांशीरामगर में वार्ड पांच व 20 से प्राप्त जल निकासी की शिकायतों पर संज्ञान लेकर सफाई अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्थानीय निवासियों ने नालियों को रोक दिया है। इससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। नगर निगम ने जेसीबी से मकानों के आगे बने स्लैब तोड़कर सफाई कराई। नगर आयुक्त ने सुबह-सुबह अपनी टीम के साथ शहर के कई इलाकों में दौरा भी किया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को अपने क्षेत्र में दौरा कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा।