{"_id":"62d311c07763896dfe4a9249","slug":"nine-persons-found-corona-positive-moradabad-news-mbd434836955","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन, मां-बेटे समेत नौ और लोगों में कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-बहन, मां-बेटे समेत नौ और लोगों में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। जिले में भाई-बहन और मां-बेटे समेत नौ और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में बैंक कर्मी और सेवानिवृत्त एलआईसी कर्मी भी शामिल हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों का रविवार को सैंपल लिया जाएगा।
रामगंगा विहार के रहने वाले भाई-बहन यूनाइटेड किंग्डम (यूके) में नौकरी करते हैं। यूके जाने के लिए दोनों ने 15 जुलाई को कोविड की जांच कराई। शनिवार को आई रिपोर्ट में भाई-बहन संक्रमित पाए गए। सागर सराय निवासी महिला दिल्ली के एक निजी कंपनी में नौकरी करतीं हैं। उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए दिल्ली जाना था। इससे पहले जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। वहीं नवीन नगर निवासी महिला और उसके 13 वर्षीय बेटे को जुकाम बुखार की शिकायत थी। दोनों ने पंचायत भवन के पास स्वास्थ्य विभाग की वैन में एंटीजन टेस्ट कराया तो रिपोर्ट में मां-बेटे पॉजिटिव निकले। बैंक कर्मी की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है।
आवास विकास निवासी 72 वर्षीय महिला को खांसी और गले में दर्द की शिकायत थी। कोविड की आशंका में जांच कराई गई तो संक्रमित पाई गईं। बुद्धि विहार निवासी सेवानिवृत्त एलआईसी कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें बुखार और बदन में दर्द की शिकायत थी। इसके अलावा सुपरटेक में रहने वाली एक महिला भी पॉजिटिव आई है।