Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nilgais have taken up residence in the parks, while snakes and jackals hide in the bushes; it has become difficult for children to go there.

Moradabad News: पार्कों में नीलगायों का बसेरा, झाड़ियों में छिपे सांप और गीदड़<bha>;</bha> बच्चों का जाना मुश्किल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Nilgais have taken up residence in the parks, while snakes and jackals hide in the bushes; it has become difficult for children to go there.
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद की एमडीए कॉलोनी के सेक्टर-3 में पार्कों की हालत बेहद खराब है। डी, ई और बी ब्लॉक के पार्क झाड़ियों से घने जंगल में तब्दील हो चुके हैं। कहीं चहारदीवारी टूटी पड़ी है तो कहीं नालियां चोक हैं और सीवर खुले पड़े हैं। हालात ऐसे हैं कि पार्कों में नीलगायों ने बसेरा बना लिया है। बी ब्लॉक के पार्क में नीलगायों के साथ गीदड़ और सांप भी दिखाई देते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि पांच साल से अधिक समय से पार्कों की बदहाली बनी हुई है लेकिन एमडीए में कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

-------
-डी ब्लॉक का पार्क करीब 15 वर्षों से बदहाल पड़ा था। डॉ. सत्यवीर सिंह ने बताया कि पार्क वर्ष 2000 से बदहाल था। शिकायत के बाद एमडीए ने छह महीने पहले सफाई और चहारदीवारी का काम कराकर छोड़ दिया। झूले लगाने के लिए ठेकेदार से कहा तो उसने जवाब दिया कि उसे इतना ही काम करना था, बाकी के लिए एमडीए वीसी से बात करें। अब फिर पार्क में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। इनमें सांप और जहरीले कीड़े होने का डर बना रहता है। नालियां चोक हैं और सीवर खुले पड़े हैं। ऐसे में लोग पार्क में कैसे जाएं।
विज्ञापन

----
-ई ब्लॉक का पार्क भी जंगल में तब्दील हो चुका है। यहां नीलगायों का बसेरा है और चहारदीवारी जगह-जगह टूटी पड़ी है। डॉ. ऋतुराज यादव ने बताया कि उन्हें यहां रहते पांच साल हो गए हैं। घर की छत से पार्क में नीलगाय दिखाई देती हैं लेकिन पार्क में घूमने या बच्चों के खेलने की स्थिति नहीं है। अनु चौधरी का कहना है कि पार्क की सफाई तक लोगों को अपने खर्चे पर करानी पड़ती है। एमडीए में कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
-बी ब्लॉक के पार्क की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। टूटी दीवारों और घनी झाड़ियों के कारण पार्क में जाना मुश्किल है। डॉ. अंजलि और अरुण लता के मुताबिक यहां नीलगाय, गीदड़ और सांप दिखाई देते हैं। दिन में भी पार्क के आसपास रात जैसा डर बना रहता है। लोगों ने एमडीए से तीनों पार्कों की सफाई, चहारदीवारी की मरम्मत, खुले सीवर बंद कराने और झूले लगवाने की मांग की है।
-------------
लोगों के बयान
पार्क की बदहाली दूर करने के लिए शिकायत की थी। छह महीने पहले एमडीए ने सफाई और चहारदीवारी कराकर काम अधूरा छोड़ दिया। झूले लगाने की बात कही तो ठेकेदार ने पल्ला झाड़ लिया। अब फिर झाड़ियां उग आई हैं।- डॉ. सत्यवीर सिंह, डी ब्लॉक
---
पार्क में गंदगी और झाड़ियों के कारण लोगों का निकलना मुश्किल है। नालियां चौक हैं और सीवर खुले पड़े हैं। यहां कभी भी हादसा हो सकता है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।- सुनीत कुमार शर्मा, डी ब्लॉक
---
हमें यहां रहते पांच साल हो गए हैं। घर के सामने पार्क है लेकिन आज तक उसका इस्तेमाल नहीं कर पाए। छत से पार्क में नीलगाय घूमती दिखाई देती हैं। यह पार्क कम और जंगल ज्यादा नजर आता है।- डॉ. ऋतुराज यादव, ई ब्लॉक
---
पार्क की सफाई तक हमें अपने खर्चे पर करानी पड़ती है। एमडीए में कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिर पार्कों के रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है।- अनु चौधरी, ई ब्लॉक
---
पार्क की चहारदीवारी टूटी पड़ी है। बड़ी-बड़ी झाड़ियों में नीलगाय और गीदड़ घूमते हैं। सांप निकलने का भी डर बना रहता है। बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित जगह तक नहीं मिल रही है।- अरुण लता, बी ब्लॉक
---
पार्क की हालत देखकर दिन में भी डर लगता है। झाड़ियों के कारण अंदर कुछ दिखाई नहीं देता। नीलगाय, गीदड़ और सांप दिखाई देते हैं। एमडीए को जल्द पार्क की सफाई और चहारदीवारी की मरम्मत करानी चाहिए।- डॉ. अंजलि, बी ब्लॉक

-------------
नया मुरादाबाद एमडीए कॉलोनी में कई पार्काें का कायाकल्प प्रस्तावित है। धीरे-धीरे सभी पार्काें का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। ब्लॉक-डी, ई, और बी के इन पार्काें पर भी नियमानुसार कार्य किया जाएगा।- एमडीए वीसी, अनुभव सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed